Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

#फर्जी_वेबसाइट बनाकर #IT_cell से जुड़ने पर ₹300day की लालच देकर ही खड़ी की गई है विश्व मे #BJP_Party #bjp.com_य_bjp.org

136.3k views | Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2022

MORE NEWS

#शाहजहांपुर में 195 फर्जी लाइसेंस,तत्कालीन #डीएम के आदेश को 10 साल बीत गए,मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से फिर मची खलबली।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मास्टरमाइंड शाहजहांपुर के सदानंद शर्मा को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार,पुराने UIN नंबर फर्जी तरीके से अपलोड कराए गए। 

वर्ष 2015 में शाहजहांपुर एसडीएम ने शस्त्र लिपिक चंद्र प्रकाश उर्फ नत्थूलाल के विरुद्ध थाना सदर बाजार में धारा 409,467,468,471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी।

शाहजहांपुर में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने 19 फरवरी 2016 को सूचीवार आदेश जारी किया कि कुल 10 थाना क्षेत्रों में 195 शस्त्र लाइसेंस फर्जी है।

आदेश के 07 दिन के भीतर उक्त 195 शस्त्र धारक अपने अपने थाना क्षेत्रों में असलाह को जमा कराकर,मौजूद कोई भी दस्तावेज को शस्त्र कार्यालय में जमा करें,अन्यथा की स्थिति में यदि शस्त्र पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

10 थाना क्षेत्रों की जांच में खुदागंज में 12,खुटार में 32,कांट में 21,कटरा में 11,मदनापुर में 03,मिर्जापुर में 05,तिलहर में 65, पुवायां में 38,जैतीपुर में 07 व जलालाबाद में 01 फर्जी लाइसेंस है।

#कौन हैं फर्जी लाइसेंस का मास्टरमाइंड #सदानंद शर्मा...

शाहजहांपुर की कोतवाली पुवायां के अनावा गाँव का रहने वाला है और पूर्व प्रधान भी है।

रसूख ये है कि सरकार कोई भी हो मंत्री,विधायक,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भीतरी तालमेल बेहद ही मजबूत रहते हैं।

नेटवर्किंग की बात की जाए तो शाहजहांपुर से यूपी सहित अन्य राज्यों में बड़े स्तर पर जाल फैला है।

#उत्तराखंड में क्या कार्यवाही की गयी...

उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर थाना सेल ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर अवैध हथियारों को वैध दिखाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपी सतानंद शर्मा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के अनावा गांव का निवासी है। 

पूछताछ में फर्जी लाइसेंस तैयार करने के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है,जिसके तार शाहजहांपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुड़े होने की बात सामने आई है। 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े तीन मुकदमों की जांच के दौरान एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश कर रही थी,सूचना मिलने पर उसे रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी और कूटरचित तरीके से शस्त्र लाइसेंस तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। उधम सिंह नगर में सौरभ अग्रवाल और उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बड़ी संख्या में लाइसेंस बनवाए गए। उसके बैंक खाते में सौरभ अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,करण सिंह,जतिन कांडपाल,शुभम अग्रवाल समेत कई लोगों ने लाइसेंस बनवाने के लिए धनराशि जमा कराई थी। 

जांच में यह भी सामने आया कि जिन लोगों के लाइसेंस तैयार किए गए,उनके लिए शाहजहांपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कुछ संविदाकर्मियों की मिलीभगत से पुराने (UIN) नंबर,जिनका रिकॉर्ड गायब हो चुका था,उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड कराया गया। 

एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के बैंक खाते में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के कारोबार से करीब 1.70 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है,इसी मामले में वह पहले भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। 

उसके खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 

कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,उनके कब्जे से 14 अवैध हथियार (02 ऑटोमैटिक पंप एक्शन गन,02 रायफल, 09 पिस्टल और 01रिवॉल्वर),355 जिंदा कारतूस तथा कई फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं,गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

बहरहाल शाहजहांपुर का मास्टरमाइंड सदानंद शर्मा आज भी एक्टिव है और शाहजहांपुर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 195 शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के जारी किए आदेश के 10 वर्ष बीत गए,लेकिन न तो शस्त्र जमा किए गए और न ही कार्यवाही,अब ऐसे में इस मास्टरमाइंड,मिले हुए सरकारी लोग और शस्त्र दुकानदारों के तार और दूर तक फैल गए हैं,देखना अब यह है कि अब होगी कार्यवाही ?

#शाहजहांपुर में 195 फर्जी लाइसेंस,तत्कालीन #डीएम के आदेश को 10 साल बीत गए,मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से फिर मची खलबली। फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मास्टरमाइंड शाहजहांपुर के सदानंद शर्मा को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार,पुराने UIN नंबर फर्जी तरीके से अपलोड कराए गए। वर्ष 2015 में शाहजहांपुर एसडीएम ने शस्त्र लिपिक चंद्र प्रकाश उर्फ नत्थूलाल के विरुद्ध थाना सदर बाजार में धारा 409,467,468,471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। शाहजहांपुर में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने 19 फरवरी 2016 को सूचीवार आदेश जारी किया कि कुल 10 थाना क्षेत्रों में 195 शस्त्र लाइसेंस फर्जी है। आदेश के 07 दिन के भीतर उक्त 195 शस्त्र धारक अपने अपने थाना क्षेत्रों में असलाह को जमा कराकर,मौजूद कोई भी दस्तावेज को शस्त्र कार्यालय में जमा करें,अन्यथा की स्थिति में यदि शस्त्र पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। 10 थाना क्षेत्रों की जांच में खुदागंज में 12,खुटार में 32,कांट में 21,कटरा में 11,मदनापुर में 03,मिर्जापुर में 05,तिलहर में 65, पुवायां में 38,जैतीपुर में 07 व जलालाबाद में 01 फर्जी लाइसेंस है। #कौन हैं फर्जी लाइसेंस का मास्टरमाइंड #सदानंद शर्मा... शाहजहांपुर की कोतवाली पुवायां के अनावा गाँव का रहने वाला है और पूर्व प्रधान भी है। रसूख ये है कि सरकार कोई भी हो मंत्री,विधायक,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भीतरी तालमेल बेहद ही मजबूत रहते हैं। नेटवर्किंग की बात की जाए तो शाहजहांपुर से यूपी सहित अन्य राज्यों में बड़े स्तर पर जाल फैला है। #उत्तराखंड में क्या कार्यवाही की गयी... उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर थाना सेल ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर अवैध हथियारों को वैध दिखाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सतानंद शर्मा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के अनावा गांव का निवासी है। पूछताछ में फर्जी लाइसेंस तैयार करने के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है,जिसके तार शाहजहांपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुड़े होने की बात सामने आई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े तीन मुकदमों की जांच के दौरान एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश कर रही थी,सूचना मिलने पर उसे रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी और कूटरचित तरीके से शस्त्र लाइसेंस तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। उधम सिंह नगर में सौरभ अग्रवाल और उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बड़ी संख्या में लाइसेंस बनवाए गए। उसके बैंक खाते में सौरभ अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,करण सिंह,जतिन कांडपाल,शुभम अग्रवाल समेत कई लोगों ने लाइसेंस बनवाने के लिए धनराशि जमा कराई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जिन लोगों के लाइसेंस तैयार किए गए,उनके लिए शाहजहांपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कुछ संविदाकर्मियों की मिलीभगत से पुराने (UIN) नंबर,जिनका रिकॉर्ड गायब हो चुका था,उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड कराया गया। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के बैंक खाते में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के कारोबार से करीब 1.70 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है,इसी मामले में वह पहले भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,उनके कब्जे से 14 अवैध हथियार (02 ऑटोमैटिक पंप एक्शन गन,02 रायफल, 09 पिस्टल और 01रिवॉल्वर),355 जिंदा कारतूस तथा कई फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं,गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। बहरहाल शाहजहांपुर का मास्टरमाइंड सदानंद शर्मा आज भी एक्टिव है और शाहजहांपुर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 195 शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के जारी किए आदेश के 10 वर्ष बीत गए,लेकिन न तो शस्त्र जमा किए गए और न ही कार्यवाही,अब ऐसे में इस मास्टरमाइंड,मिले हुए सरकारी लोग और शस्त्र दुकानदारों के तार और दूर तक फैल गए हैं,देखना अब यह है कि अब होगी कार्यवाही ?

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो दूल्हा बारात लेकर नहीं आयाः इंतजार करती रही दुल्हन-मेहमान लौटे, निकाह की खुशियां मातम में बदलीं,,

सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय टूट गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दुल्हन सुबह से बारात का इंतजार करती रही, लेकिन शाम तक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया।

मामला थाना मंडी क्षेत्र की हसन कॉलोनी का है। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ 27 जून को तय था। बारात ताज पैलेस में पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई नहीं आया।

पीड़ित के मुताबिक, 23 जून को लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए जाने वाले घरेलू सामान को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी।

परिवार का आरोप है कि फोन पर कहा गया कि यदि बुलेट बाइक नहीं दे सकते तो दो लाख रुपए नकद दे दें, अन्यथा बारात नहीं आएगी। जब लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया।

दीन मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सभी इंतजाम कर चुके थे, लेकिन अचानक रखी गई अतिरिक्त मांग पूरी करना उनके लिए संभव नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर लड़के पक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, बारात नहीं आएगी।

बारात नहीं पहुंचने से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और मेहमान घंटों तक बारात का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की मां ने कहा- बेटी की बारात नहीं आई। समाज में हमारी बदनामी हुई। शादी की तैयारियों में लगाया गया पैसा भी बर्बाद हो गया।

पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध कानून समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो दूल्हा बारात लेकर नहीं आयाः इंतजार करती रही दुल्हन-मेहमान लौटे, निकाह की खुशियां मातम में बदलीं,, सहारनपुर के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय टूट गई, जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दुल्हन सुबह से बारात का इंतजार करती रही, लेकिन शाम तक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। इसके बाद खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया। मामला थाना मंडी क्षेत्र की हसन कॉलोनी का है। पीड़ित दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नगमा का निकाह कांधला निवासी समीर के साथ 27 जून को तय था। बारात ताज पैलेस में पहुंचनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक, 23 जून को लड़के पक्ष के लोग शादी में दिए जाने वाले घरेलू सामान को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर दी। परिवार का आरोप है कि फोन पर कहा गया कि यदि बुलेट बाइक नहीं दे सकते तो दो लाख रुपए नकद दे दें, अन्यथा बारात नहीं आएगी। जब लड़की पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। दीन मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सभी इंतजाम कर चुके थे, लेकिन अचानक रखी गई अतिरिक्त मांग पूरी करना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर लड़के पक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, बारात नहीं आएगी। बारात नहीं पहुंचने से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और मेहमान घंटों तक बारात का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की मां ने कहा- बेटी की बारात नहीं आई। समाज में हमारी बदनामी हुई। शादी की तैयारियों में लगाया गया पैसा भी बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध कानून समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

शाहजहांपुर के तिलहर में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे उतरा। एक बाइक उसकी चपेट में आई। मौके पर पहुंची पुलिस

शाहजहांपुर के तिलहर में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे उतरा। एक बाइक उसकी चपेट में आई। मौके पर पहुंची पुलिस

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा ने गांव के ही दो लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि आरोपियों ने पुलिस को भी गालियां दी, जिसका ऑडिओ मौजूद है।

पीड़ित द्वारा थाना बेहटा मुजावर में दी गई तहरीर के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर के बाहर चौपाल बंद कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शुभम पटेल और उसके पिता छवपाल कथित रूप से बिना नंबर के ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से उनकी ओर लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह बरामदे के खंभे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदे का पिलर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और पीड़ित को दौड़ा लिया। किसी तरह घर में छिपकर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक घर के बाहर डटे रहे और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित ऑडियो उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा ने गांव के ही दो लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि आरोपियों ने पुलिस को भी गालियां दी, जिसका ऑडिओ मौजूद है। पीड़ित द्वारा थाना बेहटा मुजावर में दी गई तहरीर के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर के बाहर चौपाल बंद कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शुभम पटेल और उसके पिता छवपाल कथित रूप से बिना नंबर के ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से उनकी ओर लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह बरामदे के खंभे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदे का पिलर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और पीड़ित को दौड़ा लिया। किसी तरह घर में छिपकर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक घर के बाहर डटे रहे और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि घटना से संबंधित ऑडियो उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहदादपुर भटौली गांव में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल आई। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे सिलेंडर में विस्फोट होने जैसी बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

"गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषण आग! ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा"

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहदादपुर भटौली गांव में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल आई। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे सिलेंडर में विस्फोट होने जैसी बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। "गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी भीषण आग! ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा"

Hardoi, Hardoi | Jun 28, 2026