ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चातुर राम बेसरा की पत्नी सुखमैत देवी की मौत जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान मधुमक्खी के काटने से हो गई। मंगलवार दोपहर 2 बजे उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले।