हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक घंटे से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च के सहारे चल रहा काम
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) में पिछले करीब एक घंटे से बिजली गुल रहने के कारण मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है और लोग मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे काम चला रहे हैं।मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण अस्पताल में बिजली बाधित होने से बैकअप व्यवस्था पर भी सवा