मीरगंज: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेहरा की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसलाकर ले गया युवक मुकदमा दर्ज
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेहरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ही ग्राम का रहने वाला एक व्यक्ति उसकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है