मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा
मीरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया। गौरतलब है, तीन से चार लोगों ने मिलकर व्यक्ति को बेरहमी से पीटा है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घायल को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।