मीरगंज: शाही थाना क्षेत्र के गांव अमैर के रहने वाले दो युवकों को डेलपुर के पास ट्रक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से हुए घायल मुकदमा
शाही थाना क्षेत्र के गांव अमैर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका बेटा और उसका साथी रुद्रपुर किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में डेलपुर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आपको बताते चलें जिसकी शिकायत व्यक्ति ने शेरगढ़ थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है