मीरगंज: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा मुकदमा दर्ज
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर में बैठा था तभी दबंगों द्वारा गाली गलौज की गई गाली गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने व्यक्ति को जमकर घर में घुसकर लाठी डंडों से पिटा जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है