बेहट: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करने के लिए सघन पैदल गश्त व चेकिंग अभियान शुरू किया
जनपद सहारनपुर में आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा मंगलवार शाम 7:00 बजे सघन पैदल गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित तौर पर पैदल गश्त कर रही हैं।