सैदपुर: 10वीं मोहर्रम पर भितरी में ताजियों का जुलूस निकला, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा क्षेत्र, सुरक्षा रही चाक चौबंद
देवकली ब्लॉक के अंतर्गत भितरी सहित आसपास के क्षेत्रों में 10वीं मोहर्रम (यौमे आशूरा) के अवसर पर शहीदाने कर्बला की याद में ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। भितरी, पहाड़पुर, नन्दगंज, भिकईपुर और मऊपारा समेत विभिन्न स्थानों पर हजारों अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया।