टांटोटी: नागोला में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवाइयों की दुकाने रही बंद, फर्जी पर्चियों पर दवा बिक्री का आरोप
Tantoli, Ajmer | May 20, 2026 अजमेर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शहरों के साथ दवाइयों की मेडिकलें गांवों में भी बंद रही।इसका असर नागोला में भी दिखा।बुधवार सुबह 11 बजे सभी दवाइयों की दुकाने बंद दिखाई दी।ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दवाइयों पर भारी छूट देने के विरोध में मेडिकल दुकानें बंद का असर दिखा है।मेडिकल स्टोर मालिको ने दुकानों को बंद रखकर विरोध जताया।