नासरीगंज: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाक्षेत्र के मंगीतपुर गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन छापामारी अभियान के दौरान मृतका के पति सरोज पासवान को बड्डडी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से दबोच लिया गया। बताते चलें कि गत मंगलवार को 28 वर्षीय लक्ष्मीना कुमारी की दहेज