गिर्वा: उदयपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, तीन केन्द्रों पर चलेगा प्रशिक्षण।
Girwa, Udaipur | Mar 21, 2024 उदयपुर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गठित मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ जो कि शनिवार तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देश के बाद पीठासीन अधिकारियों ओर मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ।