गिर्वा: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया आर्ट्स कॉलेज का दौरा, मतगणना कक्ष तैयार करने के दिए निर्देश।
Girwa, Udaipur | Mar 20, 2024 उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मंगलवार को सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर स्थित सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय भवन का अवलोकन किया। लोकसभा चुनाव के तहत इसी भवन में होने वाली लोकसभा क्षेत्र उदयपुर की मतगणना को लेकर उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।