गिर्वा: उदयपुर में भाजपा की बैठक में दो विधायक हुए नाराज, मंच पर लगी कुर्सियो पर नाम नहीं होने मंच से नीचे उतर गए थे विधायक!
Girwa, Udaipur | Mar 20, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय कलस्टर कार्यकर्ता सम्मेलन और कोर कमेटी बैठक से पहले एक घटना घट गई। सम्मेलन के शुरू होने से पहले मंच पर लगाई गई कुर्सियों पर विधायक श्रीचंद कृपलानी और अमृतलाल मीणा का नाम नहीं होने से दोनों नेता नाराज होकर मंच से नीचे आ गए और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए।