गिर्वा: उदयपुर जिला कलक्टर ने किया देवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,प्रभारी से सरकारी योजनाओं के बारे में ली जानकारी
Girwa, Udaipur | Mar 20, 2024 उदयपुर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने मंगलवार को गोवर्धन विलास के देवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, स्टोर, लेबर रूम, लेब आदि का अवलोकन किया। प्रभारी चिकित्सक ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिये उपलब्ध निशुल्क दवा, जांच, स्टाफ आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।