नकुड: अम्बेहटा बस स्टैंड के निकट हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से 3 भेड़ों की हुई मौत
अंबेहटा पुराने बस स्टैंड के निकट शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई - पशुपालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए ले जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा - तेज करंट की चपेट में आने