गभाना: चंडौस पुलिस ने अवैध चाकू के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, दर्ज हैं कई मुकदमे
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह फोर्स के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी बिजलीघर के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुशरफ अली निवासी रामपुर-शाहपुर बताया