नानपारा: नानपारा के शिवालय बाग में रामलीला का हुआ मंचन, हनुमान के पराक्रम से दर्शक हुए उत्साहित
नानपारा के रामलीला महोत्सव में आज हनुमान जी के लंका जाने और उनके पराक्रम का मंचन हुआ। रामलीला मैदान में अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन का दृश्य दिखाषा गया। पंडाल 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गूंज उठा, जिसे देखने भारी भीड़ जुटी थी। लीला में श्रीराम के दूत हनुमान जी समुद्र पार कर लंका पहुंचे। आयोजन की जिम्मेदारी में सभी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे