करतला: स्कूल की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kartala, Korba | Apr 7, 2026 उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला ऊपर छत पर सोया हुआ था, जहां से अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के भाई की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 की टीम को सूचना दी।