जांजगीर: जिला जेल में मिले 4 बंदी एड्स से संक्रमित, जिला अस्पताल में जांच में हुए HIV पॉजिटिव
जांजगीर की जिला जेल में एड्स के 4 बंदी मिले हैं. जिला अस्पताल में जांच कराने पर ये बंदी HIV पॉजिटिव मिले हैं. 2 बंदी 1 साल पहले और 2 बंदी, 3 माह पहले से जिला जेल में निरुद्ध है और ये बंदी, जेल में आने के पहले एड्स से पीड़ित हो गए थे. 4 बंदी को एड्स होने की जानकारी के बाद जिला जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवा दी जा रही है, वहीं बिलासपुर सिम्स में भी।