रामगढ़: रामगढ बीडीओ मारवाड़ी साहू का अनोखा अंदाज, गीत गाकर एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को कर रहे हैं जागरूक
Ramgarh, Palamu | Jul 10, 2026 पलामू समेत पूरे झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरकारी अधिकारी गांवों का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीणों को सेल्फ-एन्यूमरेशन के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में रामगढ के प्रखंड विकास पदाधिकारी मारवाड़ी साहू का अनोखा अंदाज निकलकर सामने आया है। मारवाड़ी साहू स्वयं ग्रामीणों के बीच जा रहे हैं और नागपुरी गीतों के माध्यम से उन्हें जागरूक कर रहे हैं।