सिलवानी। नगर में नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल भवन का निर्माण लगभग 8 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से 13,700 वर्गफीट क्षेत्र में किया गया है। यह भवन तीन मंजिला संरचना के रूप में तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। गुरुवार को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायसेन डॉ. एचएन मांडरे द्वारा निरीक्षण किया।