पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मक्का और मखाना किसानों के हित में 13 अप्रैल से होगा आंदोलन, सांसद पप्पू यादव ने किया आह्वान
Purnea East, Purnia | Apr 9, 2026
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बीते दिन मक्का और मखाना किसानों के हित में बड़े आंदोलन करने का आह्वान किया है। किसानों की समस्या को लेकर 13 अप्रैल से गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा । पप्पू यादव ने कहा है कि ये आंदोलन किसानों के हक और उनकी समस्याओं को लेकर होगा।सांसद पप्पू यादव ने इसे एक बड़े आंदोलन और बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया