नाला: शिवरात्रि महोत्सव को लेकर देवलेश्वर में मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई
Nala, Jamtara | Jan 16, 2026 आसन्न शिवरात्रि महोत्सव को लेकर देवलेश्वर धाम में शुक्रवार को अपराह्न करीब 4 बजे तक मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक संचालित रही। उक्त धार्मिक अनुष्ठान का प्रचार प्रसार, भोलेनाथ का बैनर लगा हुआ प्रचार रथ निकालने, कोष संग्रह करने आदि महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया गया । इसके लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपा गया|