दुधि: आकाशीय बिजली के झटके से 5 लोग घायल, दुद्धी सीएचसी में इलाज जारी
दुद्धी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे तेज आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के झटके से पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम डुमरडीहा की 38 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी ओमप्रकाश, घर की खिड़की के पास बैठी थीं, तभी आकाशीय बिजली का झटका लगने से वह घायल हो गईं।