नौगढ़: कस्बा नौगढ़ में करंट लगने से बुजुर्ग व्यापारी की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
कस्बा नौगढ़ में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से प्रतिष्ठित बुजुर्ग व्यापारी मंगल केसरी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने घर के पास झाड़ू लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच कि बात कही।