कटघोरा: पदोन्नति की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में DT त्यागी की मौत, SECL में शोक की लहर
कोयला जगत से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। SECL गेवरा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में ‘निदेशक तकनीकी’ के पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के उत्साह के बीच इस आकस्मिक हादसे ने पूरे कोयलांचल को स्तब्ध कर दिया है।