मंझनपुर: कैदियों ने कौशाम्बी जेल में अदा की ईद की नमाज़, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
कौशाम्बी जिला कारागार में सोमवार को समय 8 बजे ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। जेल अधीक्षक अजितेश सिंह की मौजूदगी में कैदियों ने ईद की नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम करते हुए बंदियों को त्यौहार का पूरा आनंद दिलाने का प्रयास किया।