नौतनवा: बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर में गांव चलो अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने रात में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बूथ प्रमुख सिद्धेश्वर चौरसिया, सभासद बुधीराम, झीनक विश्वकर्मा,लवकुश, धर्मेंद्र चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।