देहरादून: भाजपा मुख्यालय में निकाय चुनाव को लेकर हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
भाजपा मुख्यालय देहरादून में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरे बागियों पर कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक के संबंध में बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनावी कार्यक्रमों की श्रृंखला पर चर्चा की गई।