दातागंज: म्याऊं क्षेत्र के उसहैत रोड पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
रविवार को म्याऊं क्षेत्र के उसहैत रोड पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घायल राजाबाबू पुत्र नन्द राम अलापुर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज का रहने वाला है। जिसे ऐम्बुलेंस की मदद से सीएचसी म्याऊं भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।