कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज स्थित लश्कारा सेलून के पास पटाखे जलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में हाथापाई और महिलाओं के बीच गाली-गलौज तक हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।