राघोगढ़: NH 46 गेल गेट के सामने लाहोटी पेट्रोल पंप के पास बस में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे लोग
Raghogarh, Guna | Jun 12, 2026 राघोगढ़ तहसील के नेशनल हाईवे 46 की सर्विस रोड पर गेल गेट के सामने लाहोटी पेट्रोल पंप के पास एक बस में पीछे से तेज रफ्तार कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 12 जून रात वायरल वीडियो में कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए गए है। कार को पेट्रोल पंप पर रखा गया है। सूचना पर पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस टीम पहुंची। गनीमत रही कर सवार सभी सुरक्षित है, बड़ा हादसा टल गया।