राजनगर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खजुराहो से 200 श्रद्धालु द्वारकाधीश दर्शन को रवाना, रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
खजुराहो रेलवे स्टेशन से शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था द्वारकाधीश दर्शन के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और विदिशा जिले के करीब 200 तीर्थ यात्रियों को यात्रा के लिए विदा किया गया।