कोंडागांव: चौपाटी मैदान चौक में स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर, 10 वर्षीय मासूम घायल, नपा उपाध्यक्ष ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव शहर के चौपाटी मैदान चौक के पास आज गुरुवार को शाम 6 बजे एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय प्रिंस वर्मा घायल हो गया। प्रिंस अपने पिता गौरव वर्मा के साथ बाइक से भेलवापादर स्थित घर के लिए चावल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूटी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम प्रिंस घायल हो गया।