इंदौर: परदेसीपुरा में महाराष्ट्र पुलिस के साथ आए धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने बेगुनाह से वसूले क़रीब ₹6 लाख, मामला दर्ज
Indore, Indore | Feb 16, 2025 इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें फरियादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार पर महाराष्ट्र में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। इस सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस के जवान और फरियादी इंदौर आए थे, जहां पर आरोपी का पता नहीं चल पाया। तो पुलिस ने फरियादी से पूछताछ की, वही उन लोगों ने फरियादी से मारपीट कर करीब 6 लाख रुपए ले लिए।