इंदौर: पुलिस ने कांबिंग गस्त में 1214 बदमाशों की जाँच की, 628 पर वैधानिक कार्रवाई की, नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की
Indore, Indore | Feb 16, 2025 इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। जिसमें पुलिस द्वारा 1214 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 628 पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस दौरान 287 से ज्यादा वारंटों को तामिल कराया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 190 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।