इंदौर: महू नाका के राजा बाग में हॉस्टल संचालक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Indore, Indore | Feb 16, 2025 इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महू नाका स्थित राजा बाग में रहने वाले अनिल नामक व्यक्ति ने जहरीली पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। जिसमें मृतक ने घर से दूर जहरीली वस्तु का सेवन किया और फिर अपने घर में आकर कमरे के गेट को अंदर से बंद कर सो गया। जिसके बाद जब परिजनों ने गेट को खोलने का प्रयास किया, तो गेट नहीं खुला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।