गुमला: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत
Gumla, Gumla | May 5, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के सुगासराव गांव निवासी अलबिनुस लकड़ा(32 वर्ष सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अलबिनुस किसी काम से गुमला आया था और शाम को वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान परहा टोली के पास एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक अनियंत्रित टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अलबिनुस लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।