अमरोहा: अमरोहा में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा का दावा, 2027 में सपा 50 सीटों के भीतर सिमटेगी, भाजपा 300 पार करेगी
Amroha, Amroha | Jun 10, 2026 अमरोहा में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौलाना हबीब हैदर ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 40 से 50.सीटों तक सिमट जाएगी, जबकि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला है