पोहरी: पोहरी अड्डा बाले हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर 151 चौकी पर सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन
पोहरी नगर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को हनुमान मंदिरों पर दिनभर जमावड़ा लगा रहा। जहा सुबह से ही भक्त डीजे,ढोल नगाड़े के साथ मंदिरों पर झंडा अर्पण कर दर्शनलाभ ले रहे। इसी क्रम में पोहरी नगर के प्रसिद्द अड्डा बाले हनुमान मंदिर पर गुरुवार शाम 7:30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जहां यह सुंदरकांड पाठ 151 चौकी के साथ संपन्न हुआ ।