बरवाडीह: मैट्रिक व इंटर परीक्षा केंद्र विद्यालय में गंदगी देखकर BDO ने विद्यालय प्रबंधन को लगाई फटकार
शुक्रवार की सुबह 11:00 बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने प्रखंड में अवस्थित बालिका उच्च विद्यालय राज्यकृत प्लस टू उच्च विद्यालय एवं राजा मेदिनी राय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिस दौरान विद्यालय परिसरों में फैली गंदगी एवं अव्यवस्था को देखकर विद्यालय प्रबंधन को फटकार लगाते हुए अभिलंब साफ-सफाई कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।