अंबिकापुर: सरगुजा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्रकारों ने की अनोखी पहल, पेड़ों को पानी डाला
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे सरगुजा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय और अनोखी पहल देखने को मिली। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर पेड़ों की सुरक्षा के लिए आगे आते हुए उन्हें पानी दिया।तेज गर्मी और सूखे हालात के कारण जहां पेड़-पौधे मुरझाने लगते हैं।