हुज़ूर: करोंद के कोरल कासा बंगलो में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक घर में मंगलवार रात में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग लगने के बाद एयर कंडिशनर में ब्लास्ट हो गया। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।