मड़ियाहू: मड़ियाहूं में खराब दही मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
जौनपुर के मड़ियाहूं नगर स्थित एक मिठाई की दुकान पर खराब मीठा दही मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज हैं, जिन्होंने अपने स्टाफ के माध्यम से दुकान से पैक्ड दही मंगवाया था। एक पैक इस्तेमाल करने के बाद दूसरे पैकेट में फंगस जैसी परत दिखाई देने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी