पूरे देश में स्वामी विवेकानंद जयंती को धूमधाम से मनाया गया। हर जगह उनके प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई।लेकिन अंतागढ़ के शासकीय लाल कालेंद्र सिंह महाविद्यालय प्रबंधन,जिम्मेदार अधिकारी,जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा धूल खाते पड़ी रही।किसी ने भी उसे न तो याद किया, न ही कोई पूजा अर्चना हुई।