गुना नगर: कैंट में संतुष्टि बाजार के पास सड़क किनारे खड़े गाय के बछड़े पर एक कार चालक ने चढ़ाई कार, मामला हुआ दर्ज
कैंट रोड पर संतुष्टि बाजार के पास कार चालक ने गाय के बछड़े पर कार चढ़ा दी। फरियादी प्रवीण निवासी लूशन का बगीचा ने अपने साथी आयुष शर्मा, नितिन कदम व उमेश राठौर के साथ पुलिस को बताया कि अशोक नगर की तरफ से आ रहे कार चालक ने बछड़े पर कार चढ़ाई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।