Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
neyazpost
No video available
35
क़त्ल-ए-हुसैन अस्ल में मर्ग-ए-यज़ीद है इस्लाम ज़िंदा होता है हर कर्बला के बाद #मुहर्रम
Bihar, India
| Jul 30, 2023
#मुहर्रम
MORE NEWS
डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले युवक को मुखिया जी ग्रामीणों ने पकड़ा,आप भी रहे सावधान
Purnia East, Purnia | Jul 14, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 908, दिनांक - 14.07.2026, ================ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के कल्याण और कारा (CARA) के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश। बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंगलवार को श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Special Adoption Agency - SAA),पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान,जिला पदाधिकारी द्वारा संस्थान के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, पंजियों तथा संस्थागत लॉग बुक और व्यक्तिगत बाल विकास रजिस्टर और विभिन्न आवश्यक पंजियों का गहनता से जांच किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के विकास चार्ट चिकित्सा इतिहास और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रत्येक बच्चें को व्यक्तिगत देखभाल और उचित पोषण मिल रहा है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक (Coordinator) को मौके पर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। समन्वयक को निर्देशित किया गया कि आवासित बच्चों के सर्वांगीण सुधार के लिए तत्काल प्रभाव से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं लागू करें। जिसमें बेहतर आहार योजना, कड़े स्वच्छता मानक और नियमित स्वास्थ्य जांच शामिल हैं। इसकेअलावा जिला पदाधिकारी द्वारा बाल गोद लेने और संस्थागत देखभाल को नियंत्रित करने वाले वैधानिक ढांचे का पूर्ण रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समन्वयक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि समाज कल्याण विभाग के आदेशों का शत-प्रतिशत कड़ाई से पालन करें और केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही संस्थान का संचालन सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर कहा गया कि "निराश्रित और संवेदनशील बच्चों का कल्याण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी देखभाल,सुरक्षा तथा कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान को पूरी पारदर्शिता के साथ बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सुदृढ़ माहौल तैयार करना होगा।" निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचेत किया गया कि भविष्य में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण जारी रहेगा और CARA के दिशा-निर्देशों और विभागीय आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया श्री अमरेश कुमार, संस्थान के समन्वयक एवं संबंधित कार्मिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 907, दिनांक:-14/07/2026, =================== जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णिया पूर्व में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन:- लोगों को दिया गया परिवार नियोजन और बच्चों में अंतर रखने पर जोर:- •"बच्चों के जन्म में सही समय और उचित अंतर रखना माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है" - क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक (आरएडी) सह सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया •कार्यक्रम में लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन पर दिया गया जोर •कार्यक्रम में लाभार्थियों को गर्भनिरोधक सामग्री का किया गया वितरण और चलाया गया हस्ताक्षर अभियान:-- विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाने वाले "जनसँख्या स्थिरता पखवारा" को लेकर एक विशेष जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक (आरएडी) सह सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कनौजिया ने परिवार नियोजन को मातृ स्वास्थ्य से जोड़ते हुए कहा कि बच्चों के जन्म में सही समय और उचित अंतर रखना माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में सही और पूरी जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें। इस दौरान पी०एस०आई० इंडिया टीम के प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन मैनेजर मयंक राणा और फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मधु कुमारी द्वारा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समर्थन किया गया। पूर्णिया पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी०एच०सी०) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एम०ओ०आई०सी०) डॉ. शरद सान्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्णिया और विशेषकर प्रखंड स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न परिवार नियोजन सामग्रियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन पर दिया गया जोर : जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डी०सी०एम०) नवीन कुमार दास ने आई०यू०सी०डी० (IUCD), पी०पी०आई०यू०सी०डी० (PPIUCD) और नसबंदी सेवाओं के लिए लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन की भूमिका को अहम बताया। क्षेत्रीय यूनिसेफ सलाहकार शिव शेखर आनंद ने उच्च प्रजनन दर को नियंत्रित करने में परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी तरीकों की महत्ता पर चर्चा की। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बी०सी०एम०) उमेश पंडित ने बुनियादी ढांचे में सुधार और टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में नोडल परिवार नियोजन सह ए०सी०एम०ओ० ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हालिया रिपोर्टों का हवाला दिया, जिनमें कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को गर्भनिरोधक सामग्री का किया गया वितरण और चलाया गया हस्ताक्षर अभियान : कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक सह सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, एसीएमओ डॉ आर पी मंडल, डीसीएम नवीन कुमार दास, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद सान्याल द्वारा महिला लाभार्थियों को गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंत में आरएडी डॉ. कनौजिया के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों, ए०एन०एम०, आशा कार्यकर्ताओं और आम समुदाय परिवारों ने परिवार नियोजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और इस पहल को सफल बनाने की शपथ ली। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति : 910, दिनांक 14 जुलाई 2026, ===================== श्री अंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को टीवी मुक्त कार्यक्रम में रोगियों के जांच हेतु मंगलवार को दिन भर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। । समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , सिविल सर्जन , BHM , जिला कार्यक्रम प्रबंधक , जिला योजना समन्वयक, जिला संचारी रोग पदाधिकारी , एपिडेमियोलॉजी Epidemiologist एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक का आयोजन महानंदा सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेआयोजित की गई ।, जिसमें पांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शारीरिक रूप से उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में टीवी रोगों का खोज करना है ।स्क्रीनिंग के दौरान जो भी संदिग्ध टीवी रोगी पाया जाता है उसका इलाज करना सुनिश्चित करें। उसकी जांच करने के उपरांत संबंधित पोर्टल में entry करना सुनिश्चित करें। जितने भी NAAT टेस्ट होता है उसका पोर्टल में entry करें।। हमलोग काम करते हैं लेकिन पोर्टल में entry नहीं करते हैं साथ ही जो क्षेत्र में कार्य हो रहा है उसका presentation नहीं दे पा रहे हैं। क्षेत्र में हो रहे स्क्रीनिंग के कार्य का फोटोग्राफ निश्चित रूप से पोस्ट करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 14, 2026
थाने में नहीं सुनी गई फरियाद? सीधे DGP से करें शिकायत, दोषी थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई। #bihar #BiharPolice #DGPBihar #ThanaPrabhari #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Jul 14, 2026
क़त्ल-ए-हुसैन अस्ल में मर्ग-ए-यज़ीद है इस्लाम ज़िंदा होता है हर कर्बला के बाद #मुहर्रम - Bihar News