जहानाबाद: जहानाबाद बिचली मोहल्ला में रेलिंग बना रहे 18 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जहानाबाद। नगर क्षेत्र के बिचली मोहल्ला में वेल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेरथुआ निवासी मुर्शिद (18) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुर्शिद बिचली मोहल्ला में रेलिंग लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।