बागपत: लुहारी गांव के ग्रामीणों ने पक्का नाला निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम से की शिकायत
भाकियू जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में लुहारी गांव के ग्रामीणों ने पक्का नाला निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार की करीब दोपहर करीब दो बजे डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाले की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को ओभारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।